देव गुरु वृहस्पति मकर से कुम्भ राशि मे 06 अप्रैल 2021 को बदलेंगे अपनी चाल
*देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन:*
**6 अप्रैल 2021 मंगलवार*
*श्री मंशापूर्ण ज्योतिष*
*समस्त ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है जिसकी चाल से देश और दुनिया के आने वाले समय के बारे जाना जाता है। दिसंबर 2019 में जब गुरु ने राशि परिवर्तन किया था तो इसे कोरोना से जोड़ कर भी देखा गया। गुरु- शनि की युति ने इस महामारी को आगे बढ़ाया।*
*कुंभ भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। मेरा यह मानना है कि जब तक शनि अपनी दो राशियों मकर और कुंभ से बाहर नहीं निकलते, तब तक कोरोना और किसान / जनांदोलन चलते रहेंगे और यह सिलसिला अगले 13 महीनों तक चलने की संभावना है।*
लेकिन महामारी के इस काल मे अब अंतर ओर सुधार की सम्भावना अवश्य रहेगी पूर्ण रूप से अभी समापन तो नही होगा क्योंकि मकर राशि मे गुरु नीचत्व स्वभाव में होते है और कुम्भ में बलशाली हो जाते है । गुरु का नीचत्व योग ओर शनि के साथ युतीं अत्यधिक वर्षों बाद बनी थी ।। लेकिन अब थोड़ा थोड़ा सुधार और इसकी बेकसीन लगवाने की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी । लोगो मे जागृति बढ़ेगी ।
● *नए संवत 2078 और नवरात्रि 13 अप्रैल से आरंभ हो रहे हैं। राक्षस नामक इस संवत में राजा और मंत्री दोनों ही मंगल हैं जो आने वाले समय में हिंसा, उपद्रव, दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, अधिक गर्म मौसम का संकेत दे रहे हैं।*
*देवगुरु बृहस्पति का गोचर - 2021*
● 5-6 अप्रैल 2021 रात्रि 12.25 बजे से मकर से कुंभ में प्रवेश. (वर्ष में पहला राशि परिवर्तन). कई पंचांगों की गढ़ना अनुसार समय मे कुछ मतभेद हमेशा से बना रहता है ।।
● *20 जून 2021 रात्रि 8.34 बजे वक्री गुरु कुंभ राशि में.*
● 14 सितंबर 2021 दोप. 2.34 बजे वक्री गुरु पुन: मकर में.
● *18 अक्टूबर 2021 प्रात: 11.02 बजे मार्गी मकर राशि में.*
● 20 नवंबर 2021 रात्रि 11.15 बजे मार्गी गुरु पुन: कुंभ में.
● *23 फरवरी 2022 सायं 7.00 बजे गुरु अस्त पश्चिम में.*
● 13 अप्रैल 2022 सायं 4.58 बजे कुंभ से मीन में प्रवेश.
(वर्ष 2021 में देव गुरु बृहस्पति कुल 120 दिन वक्री रहेंगे)
**श्री मंशापूर्ण ज्योतिष*
*डॉ विकासदीप शर्मा**9425137382
● *इस राशि परिवर्तन से वृषभ, मेष और मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मकता और खुशियों का पिटारा होगा। इन लोगों को विद्या में सफलता तो मिलेगी। साथ ही धन के लाभ मामले में इनके लिए बहुत ही शुभ योग हैं।*
● *इसके अतिरिक्त कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इन लोगों को कई चिंताओं का सामना करना पड़ेगा।*
● *तुला एवं वृश्चिक राशि वालों को संतान सुख के साथ धन लाभ के योग हैं। इन लोगों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहेगा.*
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ